Friday, July 10, 2026

UP News: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 को बचाया गया, 6 की तलाश जारी

Share

UP News: थाना कुरारा क्षेत्र अन्तर्गत कुतुबपुर मजरा भौली के 09 व्यक्ति, यमुना नदी डूब जाने की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, क्षेत्राधिकारी सदर तथा थाना कुरारा पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है, व एसडीआरएफ टीम,फ्लड पी ए सी एवं स्थानीय गोताखोरों की सहायता से डूबे हुए 03 व्यक्तियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है,

जिन्हें उपचार हेतु सीएचसी कुरारा भेजा गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक,राजेश एस चित्रकूट धाम परिक्षेत्र बांदा, जिलाधिकारी अभिषेक गोयल,एवं पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक, द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शेष व्यक्तियों की खोज के लिए सर्च अभियान निरंतर जारी है।

बाइट जिलाधिकारी अभिषेक गोयल
बाइट पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर

ये भी पढ़ें- Lucknow: भारत-रूस सहयोग के अंतर्गत रोजगार सृजन हेतु वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुई उच्चस्तरीय बैठ

और खबरें

ताजा खबर