Lucknow: सरकार की सख्त मनाही के बाद भी प्री पेड स्मार्ट मीटर जबरन लगाने का अभियान चल रहा है।
UPPCL प्रतिदिन ऑनलाइन कैंपेन चलाता है और प्री पेड स्मार्ट मीटर की जबरन प्रमोट कर रहा है।
जबकि अभी जांच चल रही है और सरकार की तरह से मनाही है।
प्रदेश भर में ऐसे स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। प्रदर्शन हो रहे हैं।

लेकिन बैकडोर से प्री पेड स्मार्ट मीटर सिंडिकेट UPPCL के माध्यम से ये धंधा जारी रखे हुए है।
सरकार का ऊर्जा विभाग लगभग लकवे का शिकार है।
ACS एवं अन्य शासन के अधिकारी UPPCL का नाम सुनते ही सन्नाटे में चले जाते है।
तो मंत्री जी रोज बयान देते हैं कि स्मार्ट मीटर नहीं लगेगा।
लेकिन उनके विभाग से ही डेली इसको प्रमोट किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-UP News: नई दिल्ली स्थित एम्स के अध्ययन में बड़ा खु़लासा

