Saturday, April 18, 2026

Baba Saheb: “बाबा साहब के संविधान से ही सबको मिला सम्मान और समान अवसर”– श्री केशव प्रसाद मौर्य

Share

Baba Saheb:उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को जी.आई.सी. मैदान, आगरा में ‘भारत रत्न’ बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर भीमनगरी समारोह में सहभागिता करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान अवसर


अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान के शिल्पकार ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समता और मानव गरिमा के अमर पुरोधा थे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब द्वारा प्रदत्त संविधान के कारण ही आज समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को भी समान अवसर और अधिकार प्राप्त हो रहे हैं।


उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा बाबा साहब के “पंचतीर्थ” का विकास कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया गया है। डबल इंजन सरकार गरीब कल्याण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

बाबा साहब के समानता के सिद्धांत को साकार करता


उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में महिलाओं को लोकसभा और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाया गया है, जो बाबा साहब के समानता के सिद्धांत को साकार करता है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में करोड़ों लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने, आवास, बिजली, शौचालय, खाद्यान्न और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य सरकार द्वारा किया गया है।


उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 का लक्ष्य तभी पूर्ण होगा जब समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचेगी। “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, जो बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि है।


उप मुख्यमंत्री ने भीमनगरी आयोजन की भव्यता की सराहना करते हुए कहा कि यह आयोजन सामाजिक समरसता और जागरूकता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसे निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रो. एस. पी. सिंह बघेल, कैबिनेट मंत्री श्री योगेंद्र उपाध्याय, श्री राम प्रताप सिंह चौहान, महापौर श्रीमती हेमलता दिवाकर कुशवाहा, विधायकगण, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

ये भी पढे़ं- Pilot model: तकनीक सक्षम होंगे शिक्षक, 5 जनपदों में ‘निपुण शिक्षक सारथी’ पायलट मॉडल शुरू

और खबरें

ताजा खबर