Dr Bhimrao Ambedkar’s birth anniversary: आज डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन श्रीराम उपवन, श्याम नगर कानपुर में प्रातः 8:00 बजे संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में आदरणीय श्री अरविंद मेहरोत्रा जी का पाथेय प्राप्त हुआ। सर्वप्रथम भारत रत्न अंबेडकर जी के चित्र पर श्री अरविंद मेहरोत्रा जी, श्री मोहन जी भाग संघ चालक कानपुर पूर्व एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री राम जाने ने पुष्पर्चन किया।
नगर विद्यार्थी परिषद प्रमुख श्री अभिषेक जी ने कार्यक्रम संचालन किया। श्री प्रवीण जी ने गण गीत,श्री गुलाब सिंह जी ने एकल गीत, श्री नरेंद्र जी ने सुभाषित एवं श्री अभिषेक जी ने अमृत वचन दोहरवाया।

प्रार्थना एवं विकिर पश्चात सभी उपस्थित लोगों ने भारत रत्न डॉक्टर अंबेडकर जी के चित्र पर पुष्पार्चन किया। गायत्री परिवार एवं मजदूर मंडी के मज़दूरों ने भी चित्र पर पुष्पार्चन किया।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार, मज़दूर, श्याम नगर के स्वयंसेवक के साथ प्रमुख रूप से श्री अनिरुद्ध जी भाग सह संघ चालक, श्री जितेंद्र जी, नगर संघ चालक, श्री विनोद शंकर दीक्षित, सह प्रांत संयोजक, कुटुंब प्रबोधन, श्री मनोहर जी भाग सेवा प्रमुख, श्री जितेंद्र जी भाग सह सेवा प्रमुख, श्री सुरेश जोशी, भाग कुटुंब प्रबोधन संयोजक, श्री प्रमोद जी नगर कार्यवाह, वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शान्ति स्वरूप भटनागर जी आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़ें- cm yogi: सीएम योगी का प्रेरणादायक मंत्र- परिश्रम को कोई विकल्प नहीं, हर व्यक्ति में है योग्य बनने की क्षमता

