Friday, April 10, 2026

voters list: 10 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित अंतिम निर्वाचक नामावली के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या

Share

voters list: 13,39,84,792 है। इसमें 7,30,71,061 (54.54%) पुरुष मतदाता, 6,09,09,525 (45.46%) महिला मतदाता और 4,206 (0.01% से कम) तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं. 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 17,63,360 (1.32%) है, और जेंडर रेशियो 834 है।

मसौदा मतदाता सूची के सापेक्ष अंतिम मतदाता सूची में कुल 84,28,767 मतदाताओं की वृद्धि हुई है. इसमें 42,27,902 पुरुष मतदाताओं की वृद्धि, 42,00,778 महिला मतदाताओं की वृद्धि, 87 तृतीय लिंग मतदाताओं की वृद्धि, और 14,29,379 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं की वृद्धि शामिल है. जेंडर रेशियो में भी 10 की वृद्धि हुई है।

कुल मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि वाले शीर्ष 5 जनपद हैं: प्रयागराज (3,29,421), लखनऊ (2,85,961), बरेली (2,57,920), गाजियाबाद (2,43,666), और जौनपुर (2,37,590)

कुल मतदाताओं की संख्या में सर्वाधिक वृद्धि वाले शीर्ष 5 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं: साहिबाबाद (82,898), जौनपुर (56,118), लखनऊ पश्चिम (54,822), लोनी (53,679), और फिरोजाबाद (47,757)।

ये भी पढ़ें-http://UP NEWS: यूपी में 166 दिनों का ‘चुनावी शुद्धिकरण’ संपन्न, जानें पुनरीक्षण 2026 का पूरा सफर”

और खबरें

ताजा खबर