Thursday, April 9, 2026

Education news:शिक्षा व्यवस्था और विभिन्न सेवा आयोग को प्रेषित अध्याचनों पर गहन चर्चा

Share

Education news: PMJVK में नई परियोजनाओं की प्रगति पर जोर -मंत्री श्री ओम प्रकाश राजभर

लखनऊ: 08 अप्रैल, 2026

माननीय पंचायती राज एवं अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज मंत्री ओम प्रकाश राजभर तथा राज्य मंत्री (अल्पसंख्यक कल्याण, वक्फ एवं हज) दानिश आजाद अंसारी की अध्यक्षता में विधानसभा कक्ष, कार्यालय में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।


बैठक में मदरसों की शिक्षा व्यवस्था, विभिन्न आयोगों/बोर्डों में रिक्त पदों पर नियुक्ति तथा शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रवृत्ति योजनाओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।


मंत्री श्री राजभर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (PMJVK) के अंतर्गत संचालित परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। निर्माणाधीन 92 परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए। विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए।


बैठक में विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध लंबित एवं अनिस्तारित मामलों की समीक्षा, वक्फ नियमावली एवं उत्तर प्रदेश मदरसा अरबी-फारसी मान्यता/प्रशासनिक सेवा नियमावली, 2016 में प्रस्तावित संशोधनों पर भी चर्चा की गई।


मंत्री जी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रगति से समय-समय पर अवगत कराया जाए।


बैठक में प्रमुख सचिव श्रीमती संयुक्ता समाद्दार, विशेष सचिव, संयुक्त सचिव, वित्त एवं लेखा अधिकारी, संयुक्त निदेशक, उपनिदेशक तथा रजिस्ट्रार, मदरसा शिक्षा परिषद सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- BJP News: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वीसी के जरिए की बैठक

और खबरें

ताजा खबर