Sunday, April 5, 2026

Prayagraj news: नैनी में स्मैक के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

Share


Prayagraj news: नैनी एसओजी व नैनी पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। टीम ने अरैल बांध रोड पर चेकिंग के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक व नशीली दवाएं बरामद हुईं।


इंस्पेक्टर नैनी बुजकिशोर गौतम के अनुसार, यह कार्रवाई ऑपरेशन संजीवनी के तहत की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कमलेश भारतीय उर्फ बड़कू निवासी महुवारी थाना औद्योगिक क्षेत्र, कौशांबी तथा अजय केसरीवानी उर्फ छंगू निवासी गुमदापुर थाना सरायअकिल, कौशांबी के रूप में हुई है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 49.20 ग्राम स्मैक व 221.73 ग्राम अल्प्राजोलम बरामद किया है। इसके अलावा एक स्कूटी, एक बाइक, एक कार और चार मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक और अल्प्राजोलम को छोटे-छोटे पैकेट में पैक कर बेचते थे और इससे मोटी कमाई करते थे।


पुलिस के अनुसार, कमलेश के खिलाफ नैनी में पांच व करछना में दो मुकदमे पहले से दर्ज हैं, जबकि अजय के खिलाफ भी नैनी थाने में एक मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- terrorist module demolished: लखनऊ में बड़ा आतंकी मॉड्यूल ध्वस्त, रेलवे स्टेशन को बनाया गया था निशाना

और खबरें

ताजा खबर