UPPCL: उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) द्वारा जनहित में स्पष्ट किया जाता है RMS बिलिंग प्रणाली से संबंधित ऑनलाइन सेवाएं दिनांक 03 अप्रैल 2026 को सायं 05:00 बजे से 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे तक, कुल 16 घंटे के लिए अस्थायी रूप से बाधित रहेंगी।
इस संबंध में UPPCL द्वारा प्रेस विज्ञप्ति पूर्व में ही जारी की जा चुकी है, जो आज के समाचार पत्रों में भी स्पष्ट रूप से प्रकाशित हुई है।
कुछ शरारती तत्वों द्वारा यह भ्रामक अफवाह फैलाई जा रही है कि इस अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी, जबकि यह सूचना पूर्णतः गलत, भ्रामक और निराधार है।
UPPCL स्पष्ट करना चाहता है कि बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी और उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई बाधा नहीं होगी।
केवल RMS बिलिंग प्रणाली से जुड़ी ऑनलाइन सेवाएं, जैसे ऑनलाइन बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रिचार्ज, बिल जनरेशन तथा भार वृद्धि (Load Extension) आदि, वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर इस अवधि में उपलब्ध नहीं रहेंगी।
ये सभी सेवाएं 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 09:00 बजे पुनः बहाल कर दी जाएंगी।
अतः सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि वे किसी भी भ्रामक सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें।
UPPCL सदैव आपकी सेवा के लिए तत्पर है।
ये भी पढ़ें- Manohar Lal Khattar: उपभोक्ता सहमति के बिना स्मार्ट प्रीपेड मीटर पर बवाल
