Monday, March 16, 2026

UP Police misconduct: “वर्दी का रसूख या गुंडागर्दी? साइड न देने पर पुलिसकर्मी ने मरोड़ा युवक का हाथ, लखनऊ के इंदिरा नगर में सनसनी”

Share

UP Police misconduct: लखनऊ निवासी शमीम अख्तर अपनी कार से इंदिरा नगर डैम की ओर जा रहे थे। इस वक्त सामने से स्विफ्ट गाड़ी तेजी से आ रही थीं। उक्त कार चालक में शमीम को जरा भी जगह नहीं दी जिससे वह अपनी गाड़ी मुड़ा सकें। शमीम किसी तरह गाड़ी काट कर उसे बचाने में सफल रहा लेकिन दूसरी कार से मामूली सी टक्कर हो गई। शमीम टक्कर के बाद आगे जाकर रुक गया। पीछे से स्विफ्ट कार चालक जो कि पुलिस की वर्दी पहने हुए आता है शमीम के पास पहुंच खूब गालियां देता फिर उसका हाथ मरोड़ तोड़ देता है जिससे हाथ टूट गया।

आसपास के लोगों ने बताया पुलिसकर्मी का नाम फरमान है जो कि इंदिरा नगर थाने में तैनात है। पीड़ित शमीम का कहना उसके पास मारपीट की सीसीटीवी फुटेज मौजूद है, पुलिस चाहें तो वह उसे दे सकता है।

ये भी पढ़ें-Celebrating the birth of a daughter: लखनऊ की सड़कों पर बेटी के जन्म पर अनोखा जश्न, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर