Monday, March 9, 2026

Lucknow news: निशांत कुमार के जदयू का सदस्य बनने पर उत्तर प्रदेश में भी खुशी की लहर

Share

Lucknow news: लखनऊ में जनता दल यूनाइटेड के सर्वमान्य नेता, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुपुत्र युवा नेता निशांत कुमार के जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ग्रहण करने पर जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के प्रदेश कार्यालय पर धूम धाम के साथ जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने अपने संदेश में निशांत कुमार के पार्टी से जुड़ने का स्वागत किया वही इस अवसर पर लखनऊ के लोकप्रिय चिकित्सक और आनन्द नर्सिंग होम के मालिक डॉ आनन्द वर्मा ने पार्टी की विचारधारा और नीतीश कुमार की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और पार्टी संगठन को मजबूत एवं सक्रिय करने का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें- Lohia Hospital: लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में मारपीट, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर