Mobile game: “मोबाइल गेम ने ऐसा बीपी बढ़ाया कि फट गई दिमाग की नस.. 22 साल के युवक की मौत..”मेरठ के युवा मोहम्मद कैफ के साथ हुई ये दर्दनाक घटना हैरान करने वाली है.. मोहम्मद कैफ मोबाइल फोन पर पबजी गेम खेलता था.. बीते करीब चार महीने से कान में हेडफोन या ईयर प्लग लगाकर वो ऑनलाइन गेम में घंटों उलझा रहता था।
बीते सप्ताह कैफ रात को अपने कमरे में पबजी खेल रहा था.. सुबह के 3 बज गए लेकिन कैफ का गेम खत्म नहीं हुआ.. गेम खेलने के दौरान कैफ अचानक बिस्तर से गिर पड़ा.. उसे अस्पताल ले जाएगा तो डॉक्टर ने बताया हाई बीपी है.. 300 के ऊपर.. ब्रेन हैमरेज हुआ है.. दिमाग की नस फट गई है.. इंटरनल ब्लीडिंग है.. यहां कुछ नहीं हो सकता.. दिल्ली ले जाओ।
परिवार के लोग मोहम्मद कैफ को दिल्ली ले गए जहां सफदरगंज अस्पतालत्मे 2 दिन वो जिंदगी और मौत के बीच जूझता रहा. कैफ अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था.. पिता मोहम्मद फारुख ने उपचार में कोई कमी नहीं रखी.. इसके के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
मोबाइल फोन और ऑनलाइन गेम.. ये दोनों युवाओं की सबसे बड़ी समस्या हैं.. मोहम्मद कैफ की मौत की भी वजह भी यही दोनों हैं।
अत्यधिक मानसिक तनाव, लगातार उत्तेजना और नींद की कमी के कारण कैफ का ब्लड प्रेशर अचानक और तेजी से बढ़ गया जिससे ब्रेन हेमरेज हो गया।
ये भी पढ़ें- Budget news: उत्तर प्रदेश बजट सत्र आज से–

