“My ticket, my self-respect”: आज दिनांक 04 फरवरी 2026 को उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के अंतर्गत सुल्तानपुर के पीपरपुर रेलवे स्टेशन पर “मेरा टिकट, मेरा स्वाभिमान” अभियान के तहत एक विशेष बस रेड का आयोजन किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 64221 , गाड़ी संख्या 20401 को वाराणसी से सुल्तानपुर तक सेक्शनल चेक कराया गया एवं गाड़ी संख्या 12237 की सुल्तानपुर से लखनऊ के मध्य गहन टिकट जांच की गई।इस सघन जांच अभियान के दौरान कुल 253 बिना टिकट यात्री पाए गए, जिनसे ₹1,03,755/-किराया वसूल किया गया।
अभियान के दौरान 83 बिना टिकट यात्रियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के सुपुर्द किया गया।यह विशेष अभियान सहायक वाणिज्य प्रबंधक (ACM) श्री के.के. यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान में CMI/टिकट चेकिंग,CIT (रेड) सहित 24 टिकट चेकिंग स्टाफ, 32 RPF स्टाफ तथा 05 GRP स्टाफ ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

आज का अभियान मंडल रेल प्रबंधक, लखनऊ श्री सुनील कुमार वर्मा के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, श्री कुलदीप तिवारी के निर्देशन में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल यात्रियों से अपील करता है कि वे सदैव वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेल प्रशासन को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं अनुशासित रेल संचालन में सहयोग प्रदान करें। ऐसे अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे।
ये भी पढ़ें-labor code: श्रम संहिताओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु श्रमिकों एवं प्रतिनिधियों के साथ संगोष्ठी आयोजित

