Thursday, June 11, 2026

UP NEWS: डॉ. नारायण दास बने कार्यवाहक निदेशक, आयुर्वेद सेवायें उत्तर प्रदेश

Share

UP NEWS: लखनऊ: 03 फरवरी, 2026 प्रमुख सचिव आयुष, श्री रंजन कुमार द्वारा जारी आदेश के अनुसार डॉ. नारायण दास, अपर निदेशक, आयुर्वेद सेवायें, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक के लिए कार्यवाहक निदेशक, आयुर्वेद सेवायें, उत्तर प्रदेश का प्रभार प्रदान किया गया है।

जारी शासनादेश के अनुसार डॉ. नारायण दास को कार्यवाहक निदेशक के पद के साथ आहरण-वितरण एवं प्रशासकीय प्रभार भी सौंपा गया है। कार्यवाहक निदेशक का यह अतिरिक्त दायित्व संभालने के लिए डॉ. नारायण दास को किसी प्रकार का अतिरिक्त वेतन, भत्ता अथवा सेवा लाभ अनुमन्य नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- livestock insurance plans: पशुधन क्षेत्र का राज्य के प्राथमिक सकल घरेलू उत्पाद में महत्वपूर्ण योगदान

और खबरें

ताजा खबर