Tuesday, February 24, 2026

Lucknow news: पानी का बिल ‘गायब’ करने का जादू! चिनहट में 100 मीटर पर पाइपलाइन, फिर भी कागजों में दिखाया ‘शून्य’, 21.70 लाख का फर्जीवाड़ा

Share

Lucknow news: राजधानी लखनऊ में कर्मचारियों की मिलीभगत से 25 लाख के बिल को 3.30 लाख कर दिया गया है। यही नहीं आनन-फानन को में बिल को जमा भी करवा दिया गया, जिससे मामला बंद हो जाए। लखनऊ में जलकल विभाग लखनऊ के जोन सात में बकाया भुगतान को लेकर फर्जीवाड़ा सामने आया है। जहां जोन कार्यालय में कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से एक कमर्शियल प्रॉपर्टी से पानी के बकाया भुगतान को ही गायब कर दिया गया।

कनेक्शन का न होना दर्शाया गया

कर्मचारियों ने पानी का भुगतान की जगह केवल सीवर का बिल रिकॉर्ड में दर्शाया है, जिससे भवन स्वामी का बकाया जलकल 25 लाख का बिल 3.30 लाख रुपये हो गया, जबकि चिनहट में जिस स्थान पर पानी के कनेक्शन का न होना दर्शाया गया है, वहां 100 मीटर की रेंज में ही पाइप लाइन बिछी हुई है। करीब 21.70 लाख रुपये भवन स्वामी के बकाया रिकॉर्ड से गायब कर दिए गए।

चिनहट में अयोध्या रोड पर पानी की पाइप लाइन पिछले 10 वर्षों से बिछी हुई है। ऐसे में भवन स्वामियों को पानी और सीवर के बकाए के लिए जलकल विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है। इसमें भवन स्वामियों को साल 2016 से पानी और सीवर का बिल भुगतान करना है। इस बीच एक कमर्शियल भवन के बकाए को कर्मचारियों ने रिकॉर्ड से हटा दिया। भवन की हाउस आईडी 10486049 है, जो कमर्शियल प्रॉपर्टी के रूप में दर्ज है।

इस भवन की एनुअल रेंटल वैल्यू (एआरवी) 2098836 दर्ज है। एआरवी के तहत सीवर का बिल कुल 3% अदा करना होता है, जबकि पानी का 12.50% कुल एआरवी का होता है। इस हिसाब से 2016 से इस कमर्शियल प्रॉपर्टी का बकाया बिल कुल 25 लाख रुपये होता है, लेकिन जोन सात के कर्मचारियों ने मिलीभगत कर रिकॉर्ड से भवन के आसपास पानी की पाइपलाइन न होने की रिपोर्ट लगा दी, जिससे भवन स्वामी पर केवल सीवर कनेक्शन का बिल 3.30 लाख रुपये दर्शाया गया। बिल को कम करने के बाद आनन फानन में भवन स्वामी से केवल सीवर का ही भुगतान करवा लिया गया। बाकी पानी के बिल को शून्य कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Hussainganj sewer water: सीवर का पानी पीने से 300 बच्चे बीमार, सड़क पर बाल्टी रखकर लोगों का प्रदर्शन

और खबरें

ताजा खबर