Bahraich News: अंग्रेजी ब्राण्ड की नकली शराब के बड़े कारोबार का पर्दाफाश, सरकारी कम्पोजिट दुकान से चल रहा था नकली शराब का बड़ा कारोबार, दुकान का मालिक और मुनीम के गठजोड़ से चल रहा था असली ब्राण्ड के नाम पर नकली शराब बेचने का काला कारोबार आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर किया नकली शराब के गोरखधंधे को बेनकाब, सरकारी शराब की कम्पोजिट दुकान से बरामद हुई भारी मात्रा में तमाम नामी अंग्रेजी ब्राण्ड की नकली शराब, मौके से शराब विक्रेता दिव्यांश जयसवाल गिरफ्तार, दुकान का मालिक अनुराग जयसवाल फरार, दोनों आरोपियों पर दर्ज हुई तमाम संगीन धाराओं में एफआईआर, जरवल कस्बे में सरकारी कम्पोजिट दुकान से चला रहे थे नकली शराब बेचने का कारोबार, मोटी रकम कमाने के चक्कर में आरोपी कर रहे थे मयकसों की सेहत के साथ बड़ा खिलवाड़, पुलिस कर रही नकली शराब के सिंडिकेट से जुड़े मुख्य सरगना अनुराग जयसवाल की सरगर्मी से तलाश, थाना जरवल रोड इलाके का मामला, ये भी पढ़ें- cough syrup case:कोडिन कफ सिरप मामले पर यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण का बयान
Share
और खबरें

