Monday, February 23, 2026

KANPUR: JDGPGC में इनडोर आउटडोर खेलों का आगाज़ः

Share

Kanpur: December 2025: खेल केवल खेलने के साधन नहीं होते यह व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। यह मानसिक स्थिति को मजबूती प्रदान करके शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होते है। खेलों से व्यक्ति का मस्तिष्क अत्यधिक क्रियाशील होकर सोचने समझने की शक्ति को बढ़ाता है और टीम भावना से कार्य करने की क्षमता जाग्रत होती है। आज के युवा वर्ग को खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कानपुर शहर का वर्षो पुराना शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी जुहारी देवी पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में विभिन्न प्रकार के इनडोर और आउटडोर खेलों का आगाज़ हो गया है।

महाविद्यालय में होगा खेल उत्सव का आयोजनः

महाविद्यालय में इनडोर खेलों में कैरम, शतरंज, टेबल टेनिस जबकि आउटडोर खेलों में बैडमिटंन, रिले रेस और कब्बडी आदि खेलों का आयोजन किया जायेगा। इस खेल उत्सव के लिये उत्साहित महाविद्यालय के समस्त छात्र-छात्रायें कई दिनों से जोरो शोरो से तैयारी में लगे हुये है।

खेल फेफड़ों और हड्डियों को करते है, मजबूत:

खेल व्यक्ति की दिमागी कसरत करने के साथ फेफड़ों, हड्डियों को मजबूती प्रदान करने के अलावा शरीर को विभिन्न प्रकार से रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करते है। इनडोर खेलों में कैरम, शतरंज, लूडो आदि ऐसे खेल है जो व्यक्ति को जीवन में विपरित परिस्थितियों में उचित और अनुचित का मार्ग सुझाने के लिये मानसिक चेतना प्रदान करते है।

जबकि आउटडोर खेल खुले मैदान मेंं खेले जाते है। इसमें बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल और फुटबॉल आदि खेल हाथ पैर एंव आँखों की एक्सरसाइज के साथ एकाग्रता बढ़ाने और तनाव कम करने में विशेष भूमिका निभाते है।

21 अंकों पर जीत दिलाने वाला खेल बैडमिंटनः

दो खिलाड़ियों के बीच रैकेट से नेट (जाल) के विभाजित कोर्ट में खेले जाने वाले खेल बैडमिंटन में विरोधी खिलाड़ी रैकेट से शटल कॉक को मारकर गिराने पर प्वाइंटस प्राप्त करते है। 21 अंकों पर जीत दिलाने वाले इस खेल में शटल कॉक को दो बार मारना या नेट (जाल) को छूना फाउल समझा जाता है। रिले रेस में खिलाड़ी रेसकोर्स में दौड़ लगाते है खिलाड़ी इस खेल को पेशेवर और शौकिया तौर पर भी खेलते है।

कबड्डी है, रोमाचंक टीम खेलः

टीम में खेला जाने वाला कबड्डी बेहद रोमाचंक खेल है इस खेल में दो टीमों में प्रत्येक टीम में 7 – 7 खिलाड़ी होते है। यह पुरुषों के लिये 40 मिनट और महिलाओं के लिये 30 मिनट का खेल का समय निर्धारित होता है। इस खेल में खिलाड़ी श्वास को रोककर कबड्डी कबड्डी बोलते हुये विरोधी टीम के पाले को छूकर प्वाइंटस प्राप्त करते है। विभिन्न अध्ययनों से भी ज्ञात होता है कि खेल केवल खेले जाने और मनोरंजन के साधन नही है। अपितु यह शारीरिक एंव मानसिक रुप से निरोगी काया प्रदान करने में सहायक होते है।

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर