Friday, May 1, 2026

VIJAY DIWAS: भारत को विजयी बनाने में फील्ड मार्शल सैम के नेतृत्व की अहम् भूमिकाः

Share

VIJAY DIWAS: DECEMBER 2025: दिनांक 16 दिसम्बर दिन मंगलवार को संपूर्ण देश विजय दिवस के रुप में माना रहा है। 1971 को आज के दिन पद्म विभूषण से सम्मानित फील्ड मार्शल सैम मानेकेशों  ने अपने नेतृत्व की क्षमता के बल पर भारत और पाकिस्तान के बीच 13 दिनों तक चले युद्ध की समाप्ति के साथ भारत को विजयी बनाकर आधुनिक भारत को विकसित भारत की ओर अग्रसर करने में विशेष योगदान दिया था।

1971 को अस्तित्व में आया, बांग्लादेशः

बांग्लादेश की मुक्ति वाहिनी सेना अपने आत्मबल से विजयी होकर आज के ही दिन बांग्लादेश का अस्तित्व बनाने में सफल हुई थी। और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख एंव पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सेना और बांग्लादेश की मुक्तिवाहिनी सेना के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। जिसके बाद से प्रत्येक वर्ष 16 दिसम्बर को विजयी दिवस मनाया जाता है।

विजय दिवस की पूर्व संध्या पर नई दिल्ली के आर्मी हाउस में कार्यक्रम का आयोजनः

नई दिल्ली में आर्मी हाउस में विजय दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर विजय दिवस ऐटहोम कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भारतीय प्रौद्योगिकी के नवोन्मेषी रुपों की प्रदर्शित किया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी के विकसित रुपों ने देश की सेना में आत्मनिर्भरता के स्वरुप को विकसित करने में विशेष योगदान दिया है। विजय दिवस के अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारत माता के वीर सपूतों को उनके साहस और पराक्रम के लिये नमन किया और कहा कि भारत देश के वीरों की वीरता और राष्ट्र के प्रति प्रेम समस्त देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगें। देश के प्रधानमंत्री माननीय पी.एम. मोदी ने देश के वीरजवानों को स्मरण करते हुये उनको श्रद्धाजंलि दी।

Preeti Rathore
Preeti Rathore
मैंने सी.एस.जे.एम. वि.वि. से MJMC, LLb, B.Ed, M.Sc (Zoology), M.A (Hindi, Economics, Political Science), "O" Level, CCC Computer Course एंव राजर्षि टण्डन वि.वि.से PGDMM की डिग्री प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त हिन्दुस्तान प्रेस, K.TV, में ट्रेनी पत्रकार एंव डिग्री कॉलेज और एनजीओ मे पत्रकारिता शिक्षक के रुप में कार्य किया है।

और खबरें

ताजा खबर