Thursday, April 30, 2026

up news: केक काटकर मनाया संस्था का तीसरा स्थापना दिवस

Share

आकांक्षा मिश्रा

up news:नोएडा जे जे कॉलोनी सेक्टर -5 हरौला ऋषि चैरिटेबल ट्रस्ट का तीसरा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ पाठशाला के सभी बच्चों के साथ केक काटकर मनाया सुबह हवन दोपहर में पाठशाला के सभी बच्चों को भोजन के पैकेट वितरण संस्था की संस्थापक भारती नेगी ने बताया कि हमारी संस्था लगातार 3 साल से जरूरतमंद बच्चों को रोजाना 2 घंटे निशुल्क शिक्षा देती है एवं जरूरतमंद बच्चों को जरूरतमंद सामग्री निशुल्क वितरण करती है संस्था का स्थापना दिवस अक्सर धूमधाम से केक काटकर मनाया जाता है।

इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये. जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भारती नेगी ने बच्चों को पाठशाला की गौरवशाली परंपरा को बनाए रखने और निरंतर अग्रसर रहने का संदेश दिया
!!भले ही न सिर पर छत हो!!
!!या बगल में न हो बस्ता!!
!!पढ़ने का जुनून हो दिल में!!
!! तो जरूर निकलता है रस्ता!!
उपस्थित. संस्थापक भारती नेगी जीएस नेगी सैयद फहीम अहमद ऋषि, आरती, संध्या, संजना आदि लोगों उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- up news: सुबह की बड़ी खबरें……………*

और खबरें

ताजा खबर