NEWS:लखनऊ- BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव का एलान, 13 दिसंबर को नामांकन, 14 को चुनाव, कल दोपहर 2 बजे तक होगा नामांकन, 14 दिसंबर को प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव, पीयूष गोयल, विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे, राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों का भी चुनाव होगा, राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े कराएंगे नामांकन, पीयूष गोयल की मौजूदगी में होगा चुनाव, प्रांतीय परिषद के सदस्य लखनऊ बुलाए गए।
लखनऊ-
कफ सिरप तस्करी सिंडिकेट में ED का छापा, आरोपियों के 25 ठिकानों पर ED की छापेमारी, लखनऊ, वाराणसी, जौनपुर, सहारनपुर में रेड, रांची और अहमदाबाद में ईडी की छापेमारी, STF के बर्खास्त सिपाही के ठिकानों पर छापा, लखनऊ में आलोक सिंह की कोठी पर छापेमारी, वित्तीय लेनदेन, हवाला रूट खंगाल रही ED, तस्करी में विदेश लिंक खंगालने में ED जुटी।
लखनऊ-
वरिष्ठ अधिवक्ता वाली अधिसूचना को चुनौती, हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दाखिल, 90 वकील वरिष्ठ अधिवक्ता नामित किए गए, कोर्ट ने 90 वकीलों को पक्षकार बनाया, ईमेल से नोटिस जारी करने का आदेश दिया, 4 हफ्ते में कोर्ट प्रशासन,वकीलों से जवाब मांगा, अनुपम मेहरोत्रा की याचिका पर सुनवाई, याचिका में कहा, कई वकील मानक पूरा नहीं करते, कई वकीलों के नाम एक एएफआर जजमेंट नहीं।
लखनऊ-
पंचायत चुनावों में NOTA की मांग हाईकोर्ट पहुंची, बैलेट पेपर पर प्रत्याशियों के नाम की भी अपील, वकील सुनील मौर्य ने दायर की जनहित याचिका, बैलेट पेपर पर अभी चुनाव चिह्न, नाम नहीं होता, भ्रम की स्थिति का हवाला देकर बदलाव की मांग, NOTA ना होना अधिकारों का उल्लंघन बताया, आज हाईकोर्ट में याचिका पर होगी सुनवाई।
लखनऊ-
अमौसी एयरपोर्ट रनवे फरवरी से बढ़ाया जाएगा, एयरपोर्ट रनवे की लंबाई 3200 मीटर होगी, 320 सीटर जंबो जेट अब लखनऊ में उतर सकेंगे, यूरोप-अमेरिका के लिए सीधी उड़ानें मिलेंगी, T-3 टर्मिनल के बाद एयरपोर्ट का विस्तार, टैक्सीवे, एडवांस लाइटिंग सिस्टम का काम पूरा।
लखनऊ-
यूपी में 6 माह तक हड़ताल पर रोक, यूपी में 6 माह तक एस्मा लगाया गया, सभी विभागों में हड़ताल पर रोक लगाई गई, हड़ताल करने पर एस्मा के तहत कार्रवाई होगी, एस्मा को लेकर अधिसूचना जारी की गई।
लखनऊ-
आज किसान पाठशाला का शुभारंभ, सीएम करेंगे किसान पाठशाला का शुभारंभ, बाराबंकी से होगी किसान पाठशाला की शुरुआत, किसान रामशरण वर्मा के गांव से होगी शुरुआत, 29 दिसंबर तक प्रदेश में चलेगी किसान पाठशाला, किसान की बात किसान के द्वार संकल्प पर जोर, 1.90 करोड़ किसान पाठशाला में प्रशिक्षित किए गए।
लखनऊ-
राजधानी में सुबह घना कोहरा छाया, लखनऊ शहर सफेद धुंध में लिपटा, विजिबिलिटी 50 मीटर तक हुई प्रभावित, सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर चल रहे, कोहरे के साथ गलन बढ़ने से ठंड में इजाफा, रात का न्यूनतम तापमान 11°C रिकॉर्ड, अधिकतम तापमान 26°C रहने का अनुमान।
बुलंदशहर
मंदिर से घण्टे चोरी करने वालों से मुठभेड़, थाना डिबाई पुलिस, स्वाट टीम देहात को सफलता, मुठभेड़ में ताज मोहम्मद उर्फ बसईया को लगी गोली, ताज मोहम्मद का 1 अन्य साथी हम्मू उर्फ भूरा भी अरेस्ट, अवैध असलहा, कारतूस और बाइक बरामद की गई, थाना डिबाई के सूरजपुर नहर पटरी के पास मुठभेड़।
झांसी
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, पति और ननद पर मारपीट का आरोप, मारपीट के बाद जहर खाने की बात सामने आई, समय पर अस्पताल न ले जाने से बढ़ा विवाद, मायके पक्ष ने अंतिम संस्कार रुकवाया, पापा और बुआ ने मां को बहुत मारा-बेटा, शहर कोतवाली क्षेत्र का पूरा मामला।
सीतापुर
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 8 छात्राएं बीमार, रात में खाना खाने के बाद बिगड़ी छात्राओं की हालत, छात्राओं को पेट दर्द व सांस लेने में हुई परेशानी, सभी छात्राओं को CHC में कराया गया भर्ती, प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल किया रेफर, सर्दी लगने या फूड प्वाइजनिंग होने की आशंका।
इटावा
ब्लैकमेलिंग से तंग युवक ने दी जान, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया, आत्महत्या से पहले युवक ने बनाया था वीडियो, दो नामजद भाइयों की प्रताड़ना से तंग था मृतक, घर से दूर प्लॉट में फांसी लगाकर दी थी जान, बड़े उर्फ शैलेश और छोटे उर्फ योगेश पर केस दर्ज, ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपये की करते थे मांग, एक नामजद हिरासत में लिया, दूसरा फरार, कोतवाली भरथना में हुआ केस दर्ज।
अमरोहा
जिले में अवैध रूप से रहने वाले पति-पत्नी अरेस्ट, बांग्लादेशी महिला रीना बेगम, पति राशिद अली अरेस्ट, मंडी धनौरा शहर के कटरा में रह रही थी बांग्लादेशी महिला, खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कई घंटे पूछताछ की, अधिकारियों को उनके कब्जे से निकाह की रसीद मिली, कुछ साल पहले सऊदी अरब में दोनों ने निकाह किया था, महिला नेपाल बॉर्डर से पति के साथ भारत आ गई थी, बांग्लादेशी महिला के खिलाफ विदेशी अधिनियम में केस, पति राशिद पर शरण देने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया, नेपाल बॉर्डर के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था, बांग्लादेशी महिला का नाम रीना बेगम, ढाका की रहने वाली है, थाना मंडी धनौरा पुलिस ने बांग्लादेशी महिला को किया अरेस्ट।
देहरादून
उत्तराखंड नर्सिंग कर्मियों का आंदोलन, मांगों को लेकर कर्मियों का आंदोलन, मंत्री धन सिंह रावत के आवास का घेराव किया, नर्सिंग एकता मंच ने आवास का घेराव किया, हरक सिंह रावत, ज्योति रौतेला ने समर्थन दिया, नर्सिंग भर्ती परीक्षा प्रणाली खत्म कर वर्षवार भर्ती की मांग, बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों पर रोक लगाने की मांग
मथुरा
मिनी जामताड़ा में मथुरा पुलिस की छापेमारी, अपराधियों के इलाकों में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, देवसेरस गांव से 42 अपराधी हिरासत में लिए गए, साइबर अपराधियों के गढ़ में पहुंची मथुरा पुलिस, गोवर्धन थाना क्षेत्र के देवसेरस गांव पहुंची फोर्स, दबिश में मथुरा के कई थानों के फोर्स रही मौजूद, साइबर क्राइम में माहिर हैं देवसेरस के अपराधी।
ललितपुर
मुन्ना भाई MBBS पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज, CMO की तहरीर पर कोतवाली में मुकदमा दर्ज, अभिनव सिंह से बना था डॉक्टर राजीव गुप्ता, मथुरा मेडिकल कॉलेज में छात्रों को पढ़ा चुका फर्जी चिकित्सक, आरोपी पूर्व में था कस्टम अधिकारी, गबन में गया था जेल, अमेरिका में डॉ राजीव गुप्ता के नाम अभिनव बन बैठा डॉक्टर, डीएम की जांच में CMO ने खोले फर्जी डॉक्टर के कई राज, आरोपी फर्जी डॉक्टर फरार, पुलिस तलाश में जुटी, मेडिकल कॉलेज में सभी डॉक्टरों का होगा सत्यापन, ललितपुर के मेडिकल कॉलेज का मामला।
रायबरेली
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र का मामला, फर्जी जन्मप्रमाण पत्रों में चौकाने वाला खुलासा, 53 हज़ार जन्मप्रमाण पत्रों में सिर्फ 421 मिले सही, 60 हज़ार की आबादी में 421 जन्मप्रमाण पत्र मिले सही, वर्ष 2020 से 2023 तक बनाये गए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र, 53267 जन्म प्रमाण पत्रों में सिर्फ 52846 मिले फर्जी, DPRO कार्यालय में चल रही निरस्तीकरण की प्रक्रिया, VDO विजय यादव व जीशान ने जमकर की मनमानी, ATS की जांच में फर्जीवाड़े का हुआ था खुलासा, सलोन तहसील में बनाये गए थे फर्जी जन्मप्रमाण पत्र।
मिर्जापुर
भरुहना से मेडिकल कॉलेज तक फोर लेन सड़क, मेडिकल कॉलेज तक फोर लेन सड़क को मिली स्वीकृति, फोर लेन सड़क के लिए 15.57 करोड़ की मिली पहली किस्त, 77 करोड़ में बनेगी 5.6 किलोमीटर की फोर लेन सड़क, तीन बार भेजा गया था प्रस्ताव, पूर्व में नही मिली थी स्वीकृति, 35-35 फीट की बनेगी सड़क, नाली, पटरी भी बनाई जाएगी।
बिजनौर
शराबी चाचा ने भतीजी की निर्मम हत्या की, चाचा ने भतीजी की गला रेतकर हत्या की, भतीजी की हत्या कर भतीजे को छत से फेंका, घायल बच्चे को अस्पताल में कराया गया भर्ती, पारिवारिक विवाद में वारदात को दिया अंजाम, घटना को अंजाम देकर मौके से चाचा फरार, थाना मंडावली क्षेत्र के राजपुर नवादा की घटना।
ये भी पढ़ें-UP News: यूपी में SIR की डेडलाइन 15 दिन बढ़ी

