Tuesday, February 24, 2026

Yadunath murder case:रफ्टा पुल के नीचे मिली लाश घर पहुंचते ही मचा कोहराम रोते- बिलखते परिजनों के बीच हुआ अंतिम संस्कार

Share

Yadunath murder case: बीकापुर_अयोध्या में हैदरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की सुबह रफ्टा पुल के नीचे मिली यदुनाथ कोरी की लाश ने पूरे सहावा गांव को शोक में डुबो दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब बृहस्पतिवार देर शाम शव घर पहुंचा, तो गांव की हवा मातम से भारी हो गई। मां की करुण पुकार, पत्नी-बच्चों का दर्द और पूरे गांव का रोदन ऐसा था कि हर ओर सिर्फ दुःख की लहर दिखाई दे रही थी। इसी बीच बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस ने इस दर्दनाक हत्या की गुत्थी सुलझा ली और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करके बड़ी कार्रवाई की।

घर पहुंचते ही पसरा मातम-मां की चीख से दहल उठा गांव

75 वर्षीय मां रामकली बेटे की लाश देखते ही बेहोश हो गईं।
उनकी टूटती आवाज़ बार-बार गूंजती—
“बाबू… तूहमका छोड़ि का चली गवा…”
जैसे ही अर्थी दरवाजे पर रखी गई, गांव की औरतें रो-रोकर गिर पड़ीं।
मां की दर्दभरी पुकार ने पूरा माहौल गमगीन कर दिया।

पत्नी और बच्चों का हाल बेहाल-आंगन तक कांप उठा

पत्नी मालती देवी शव के पास गिर पड़ीं और बार-बार कहती रहीं—
“हमका किसके भरोसे छोड़ दिहा…”
बेटियां सीमा और सोनम पिता के शव से लिपटकर फफक-फफककर रो रही थीं।
बेटा अनिल खुद को मजबूत दिखाने की कोशिश करता, लेकिन हर बार पिता का चेहरा देखते ही बिखर जाता।
छोटी पोती आदिती अपनी मासूम आवाज़ में पूछती रही—
“दादा उठो न…”
इस एक वाक्य ने वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें भर दीं।

गांव की आंखों के सामने हुआ अंतिम संस्कार- कांपते हाथों से बेटे ने दी मुखाग्नि

शाम होते-होते अंतिम यात्रा निकाली गई।
गांव की गलियां सन्नाटे से भरी थीं—बस सुबकियों की आवाजें गूंज रहीं थीं।
छोटे बेटे सुरजीत ने कांपते हाथों से पिता को मुखाग्नि दी।
उस क्षण गांव का हर व्यक्ति रो पड़ा।

पुलिस ने किया बड़ा खुलासा — तीनों आरोपी गिरफ्तार, वारदात का पूरा घटनाक्रम सामने आया

हैदरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम ने तकनीकी इनपुट्स के आधार पर आज तीनों अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए हैं:

  1. रामकुमार शुक्ला,
  2. रामबाबू उर्फ आयुष यादव,
  3. दिलीप उर्फ चलाकी,
    निवासी – सहावां।
    पूछताछ में तीनों ने हत्या की वारदात कबूल की है।
    आरोपियों ने पुलिस को बताया कि—मृतक यदुनाथ ने कुछ दिन पूर्व उनके परिजनों को अपमानजनक गालियां दी थीं। इसी नाराजगी में उन्होंने उसे घर से बुलाया, फिर ऑटो में बैठाकर ले गए और रास्ते में ईंट से उसकी हत्या कर दी।
    बाद में शव को रफ्टा पुल से नीचे फेंक दिया ताकि घटना को दुर्घटना दिखाया जा सके।
    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट और तीनपहिया ऑटो भी बरामद कर लिया है।
    सभी अभियुक्तों पर कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

परिजनों की मांग — “हमारे यदुनाथ को न्याय मिले”

परिवार और ग्रामीणों ने कहा कि
“हत्यारों को ऐसी सजा मिले कि कोई भी गरीब की जान यूं न ले सके।”
गांव में थोड़ी राहत जरूर है कि आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन यदुनाथ की मौत का दर्द अभी भी हर चेहरे पर साफ देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें-Madhya Pradesh:एमपी नवेल यूनिट एनसीसी नौसेना दिवस समारोह का आयोजन

और खबरें

ताजा खबर