Dhurandhar: फिल्म धुरंधर मुख्यधारा की हिंदी सिनेमा ने देखी गई सबसे बड़ी एक्शन टीमों में से एक पेश करती है। एक ही एक्शन डायरेक्टर पर निर्भर रहने के बजाय इस फिल्म में चार विशेषज्ञों एजाज़ गुलाब,सी-यंग ओह, यानिक बेन और रामज़ान बुलुत को एक साथ लाती है। ये सभी एक्शन डिज़ाइन की अलग-अलग शैलियों से आते है। बता दें कि इस बात का चयन जानबूझकर किया गया है, इस फिल्म में ऐशे पैमाने की जरूरत थी जो सीक्वेंश में अलग तरीके की महसूस हो, वहीं फिल्म में एक्शन को फिल्माने के लिए ऐसे विशेषज्ञताओं के संयोजन की जरूरत थी, फिल्म जगत में सिनेमा में शायद ही कभी दिखाई देती हैं।
इन दिग्गज एक्शन डायरेक्टरों ने दिया भरपूर एक्शन
फिल्म में एक-एक सीन को बड़ी सावधानीपूर्वक डिजाइन किए गए जो एक्शन सीक्वेस दिखाए गए है। ये सभी स्टंट के पैमाने और सटीकता का परिचय देते हैं। वहीं प्रोडक्शन से सूत्रों के मुताबिक, फिल्म में जटिल सेट-पीसेज़ और ऐसे सीक्वेंस शामिल हैं जिन्हें तकनीकी योजना के साथ तैयार किया गया है। जो हर समय कुछ अलग प्रभाव डालें।
फिल्म में हर एक्शन डायरेक्टर एक्शन भाषा में एक खास परत जोड़ता है। वहीं एजाज़ गुलाब बड़े आउटडोर यूनिट्स, सटीक वाहन सीक्वेंस और नियंत्रित टकराहटों के साथ क्लासिक भारतीय प्रैक्टिकल एक्शन लाते है। –
वहीं सी-यंग ओह कोरियई क्लोज-कॉम्बैट की सटीकता जोड़ते हैं। तीखे वार, टाइट रिद्म और तनाव पर आधारित कोरियोग्राफी पर ज़ोर देते है।
यानिक बेन यूरोपीय पार्कौर ने मल्टी लेवल चेस, जटिल एरियल रिगिंग और फ्यूइड स्पैशियल जियोग्राफी के साथ फिल्म को विस्तार देते है।
रामज़ान बुलुत यूरोपीय- तुर्की क्लोज-क्वार्टर्स रियलिज़्म को पूरक करते हैं। ये सभी एक साथ मिलकर एक ऐसा एक्शन स्टाइल तैयार करते है तो भारतीय दमखम, कोरियाई तीखापन सभी शामिल हो।
फिल्म घूंरधर की स्टार कास्ट
फिल्म धुरंधर में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल की मजबूत एंसेंबल कास्ट शामिल है। तो वही यह हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखी, निर्देशित और निर्मित की गई है, और ज्योति देशपांडे तथा लोकेश धर द्वारा निर्मित है। जियो स्टूडियोज़ प्रस्तुत करता है, बी62 स्टूडियोज़ का यह प्रोडक्शन 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में एक बार फिर तूफ़ान लाने के लिए तैयार है।
ये भी पढ़ें- Ayodhya news:20 साल का युवक ट्रेन की चपेट में आया, दर्दनाक मौत

