Raebareli up: सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम 03 व 05 दिसम्बर को रायबरेली, 30 नवम्बर 2025 जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत जनपद रायबरेली में विशिष्ट आवश्यकता वाले दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण (मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर, बैशाखी, ब्लाइन्डस्टिक, श्रवण यंत्र (कान की मशीन) इत्यादि वितरित करने हेतु भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, (एलिम्को) कानपुर के सहयोग से परीक्षण शिविरों का आयोजन विकास खण्डवार किया गया था।
एलिम्को द्वारा पंजीकृत हुए लाभार्थियों को सहायक उपकरणों का वितरण 03 व 05 दिसम्बर 2025 को प्रातः 10:00 बजे जी०आई०सी० मैदान में आयोजित किया जाना है, जिसमें 03 दिसम्बर को विकास खण्ड बछरावां से 118, सरेनी 137, शिवगढ़ 72, हरचंदपुर से 125 लाभार्थी सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार 05 दिसम्बर को विकास खण्ड अमावां से 71 एवं छतोह से 136 लाभार्थी सम्मिलित होंगे।
ये भी पढ़ें- Sonbhadra News: मोडिफाइड 86 साइलेंसर पर चला बाबा का बुलडोजर, यातायात सिओ की मौजूदगी मे हुई करवाई

