Tuesday, March 24, 2026

Prayagraj News: 24 तक कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों की निरस्त होगी पदोन्नति

Share

Prayagraj News: राजकीय स्कूलों में सहायक अध्यापक से प्रधानाध्यापक पद पर पदोन्नति पाने वाले उन शिक्षकों को अंतिम चेतावनी जारी की गई है जिन्होंने करीब आठ माह बाद भी कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि जो अध्यापक 24 नवंबर तक कार्यभार ग्रहण नहीं करेंगे, उनकी पदोन्नति निरस्त कर दी जाएगी।

उन्होंने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों से कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों की रिपोर्ट तत्काल तलब की है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शैक्षिक अध्यापन (अधीनस्थ राजपत्रित) सेवा नियमावली के तहत चयनित शिक्षकों को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से “विकल्प प्राप्त कर मार्च में पदोन्नति देते हुए पदस्थापित किया गया था। कार्यभार ग्रहण करने के लिए 30 दिन का समय दिया गया था। समय समाप्त होने के बावजूद कई शिक्षकों ने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- Lucknow News: बिजली पेंशनर महाभारत न करें, घरों में मीटर तो लगवाना ही पड़ेगा : गोयल

और खबरें

ताजा खबर