up news: सरधना (मेरठ)। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग स्थित द गॉड्स पैलेस रिसोर्ट में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय भाला फेंक खिलाड़ी अन्नू रानी और रोहतक की जनता कॉलोनी निवासी किक बॉक्सर साहिल सिराज भारद्वाज का विवाह समारोह हुआ।
समारोह में दोनों खिलाड़ियों ने मस्कट बंदूक से हवाई फायरिंग की और नोट उड़ाने की रस्म निभाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में दंपती के खिलाफ आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
ये भी पढ़ें-Saharanpur: एसआईआर में लापरवाही बरतने पर पांच बीएलओ निलंबित

