Tuesday, June 2, 2026

Police Commissionerate: यूपी में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था का विस्तार! मेरठ और गोरखपुर को मिल सकती है बड़ी सौगात

Share

Police Commissionerate: लखनऊ में उत्तर प्रदेश में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जवाबदेह बनाने की दिशा में सरकार जल्द बड़ा फैसला ले सकती है। सूत्रों के अनुसार, प्रदेश के दो प्रमुख जिलों मेरठ और गोरखपुर में इसी माह पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने की तैयारी अंतिम चरण में है।

यदि प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो दोनों जिले प्रदेश के उन शहरों की सूची में शामिल हो जाएंगे, जहां कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू है। वर्तमान में लखनऊ, नोएडा, कानपुर, वाराणसी, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में यह व्यवस्था लागू है।

प्रदेश में पहली बार जनवरी 2019 में तत्कालीन डीजीपी ओ.पी. सिंह के नेतृत्व में लखनऊ और नोएडा में पुलिस कमिश्नरेट व्यवस्था लागू की गई थी। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से अन्य बड़े शहरों को भी इसमें शामिल किया गया।

सरकारी स्तर पर माना जा रहा है कि तेजी से बढ़ती आबादी, शहरीकरण और अपराध नियंत्रण की चुनौतियों को देखते हुए मेरठ और गोरखपुर में कमिश्नरेट व्यवस्था लागू करने से पुलिस को अधिक प्रशासनिक और कानूनी अधिकार मिलेंगे, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया तेज होगी और कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से संभाला जा सकेगा।

ये भी पढ़ें- SC: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: आकस्मिक और अंशकालिक कर्मचारियों को भी मिलेगा पेंशन का अधिकार

और खबरें

ताजा खबर