Sunday, November 15, 2026

Chhath Usha Arghya 2026: 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने का सही समय, पारण की विधि

Share

Chhath Usha Arghya 2026: छठ महापर्व का आखिरी और सबसे पवित्र दिन आ गया है। 13 नवंबर से शुरू हुआ ये 4 दिन का कठिन व्रत 16 नवंबर, सोमवार को उषा अर्घ्य के साथ पूरा होगा। 36 घंटे के निर्जला व्रत के बाद जब व्रती उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी, तभी उनका व्रत संपन्न माना जाएगा। आइए जानते हैं उषा अर्घ्य का सही समय, पूरी विधि और पारण का सही तरीका।

उषा अर्घ्य का सही समय

इस साल उषा अर्घ्य 16 नवंबर, सोमवार को है।
बिहार / पटना में सूर्योदय – सुबह 06:07 बजे
दिल्ली में सूर्योदय – सुबह 06:44 बजे
झारखंड / रांची में – सुबह 06:05 बजे
यूपी / लखनऊ में – सुबह 06:28 बजे

व्रती को सूर्योदय से 45 मिनट पहले ही घाट पर पहुंच जाना चाहिए।

    उषा अर्घ्य के लिए सामग्री

    दौरा / सूप में ये सब जरूर रखें:
    ठेकुआ, कसार, चावल के लड्डू
    केला, सेब, गन्ना, नारियल, सिंघाड़ा
    अदरक, हल्दी, मूली
    दिया, कपूर, अगरबत्ती
    कच्चा दूध और गंगाजल
    सिंदूर, सुपारी, पान

    उषा अर्घ्य देने की पूरी विधि

    1. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
    2. सूप को फूल और सिंदूर से सजा लें।
    3. घाट पर पहुंचकर पानी में कमर तक खड़े हो जाएं, मुख पूर्व दिशा की तरफ रखें।
    4. जैसे ही सूर्य की पहली किरण दिखे, दोनों हाथ से सूप को सीने के पास पकड़ें।
    5. परिवार का कोई सदस्य पीछे से कच्चे दूध और जल की धार बहाए।
    6. इस दौरान ये मंत्र 3 या 11 बार बोलें:
      ॐ सूर्याय नमः, ॐ आदित्याय नमःसूर्य देव को प्रणाम करें और घाट का पानी माथे पर लगाएं।
    7. छठी मैया से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की लंबी उम्र की प्रार्थना करें।

    पारण कैसे करें

    • 36 घंटे के निर्जला व्रत को ऐसे ही मत खोलें। सही क्रम ये है:
    • पहले – थोड़ा सा अदरक और गुड़ का टुकड़ा खाएं
    • दूसरा – एक घूंट कच्चा दूध या गंगाजल पिएं
    • तीसरा – छठी मैया का महाप्रसाद – ठेकुआ खाएं
    • चौथा – घर आकर सादा सात्विक भोजन करें – कद्दू की सब्जी, चना दाल और अरवा चावल

    व्रत खोलने से पहले ये 3 गलतियां मत करना

    1. एकदम से ठंडा पानी या चाय पी लेना। इससे पेट खराब हो सकता है। पहले हल्का गुनगुना पानी पिएं।
    2. पारण में तेल-मसाला वाला भारी खाना खा लेना। 36 घंटे भूखे रहने के बाद पहले हल्का खाना ही खाएं।
    3. घाट से आते ही झूठ बोलना या गुस्सा करना। छठ का व्रत तभी पूरा माना जाता है जब मन भी शुद्ध रहे।

    अंतिम बात

    छठ सिर्फ व्रत नहीं, इमोशन है। जो 36 घंटे भूख-प्यास सहकर सूर्य देव की पूजा करता है, उस पर छठी मैया की कृपा हमेशा बनी रहती है।

    ये भी पढ़ें- Chhath Sandhya Arghya 2026: 15 नवंबर को शाम को कितने बजे दिया जाएगा अर्घ्य? जानें सही समय, विधि और नियम

    और खबरें

    ताजा खबर