Sunday, November 22, 2026

Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर को 3 बड़े त्योहार एक साथ, जाने शुभ मुहूर्त और स्नान-दान विधि

Share

Dev Deepawali 2026: 24 नवंबर 2026, मंगलवार को एक ऐसा महासंयोग बन रहा है जो साल में सिर्फ एक बार आता है। इस एक ही दिन तीन बड़े पर्व एक साथ पड़ रहे हैं – देव दीपावली, कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक जयंती। काशी में देव दीपावली पर 10 लाख से ज्यादा दीये जलेंगे, तो वहीं गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

तीन त्यौहार एक साथ क्यों?

कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही गुरु नानक देव जी का जन्म हुआ था, इसलिए हर साल गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाई जाती है। और इसी पूर्णिमा को भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था, इसलिए देवता इस दिन दीपावली मनाते हैं।

शुभ मुहूर्त

  1. पूर्णिमा तिथि शुरू: 23 नवंबर, रात 11:42 बजे
  2. पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 नवंबर, रात 8:23 बजे
    कार्तिक पूर्णिमा स्नान: 24 नवंबर, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में
    चंद्रोदय 24 नवंबर: शाम 5:01 बजे
    देव दीपावली प्रदोष काल – वाराणसी: शाम 5:08 से 7:47 बजे तक

    कार्तिक पूर्णिमा – स्नान और दान विधि

    कार्तिक पूर्णिमा का सबसे बड़ा काम है सुबह गंगा स्नान।

    कैसे करें स्नान?

    1. सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
    2. अगर गंगा नहीं जा सकते, तो घर पर ही पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
    3. स्नान के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें।
    4. इसके बाद गरीबों को अन्न, वस्त्र, तिल, गुड़ का दान करें।

    क्या करें दान

    • दीपदान – आटे के दीये में घी डालकर नदी में प्रवाहित करें
    • अन्न दान – चावल, गेहूं, दाल
    • वस्त्र दान – कंबल, कपड़े

    मान्यता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय पुण्य देता है, यानी कभी खत्म नहीं होता।

    देव दीपावली

    देव दीपावली का असली नजारा काशी में दिखता है।

    दीवाली के 15 दिन बाद, कार्तिक पूर्णिमा की शाम को वाराणसी के 84 घाटों पर लाखों दीये जलाए जाते हैं। अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक पूरा गंगा तट जगमगा उठता है। दशाश्वमेध घाट पर भव्य गंगा आरती होती है।

    घर पर देव दीपावली कैसे मनाये?

    • शाम को घर के मुख्य द्वार पर 11 दीये जलाएं।
    • तुलसी के पास भी दीपक जलाएं।
    • भगवान शिव और विष्णु की पूजा करें।
    • Om Namah Shivaya और Om Namo Bhagavate Vasudevaya का जाप करें।
    • चांद को अर्घ्य दें।

    घर पर देव दीपावली कैसे मनाये?

    24 नवंबर को ही गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व मनाया जाएगा।

    क्या होता है गुरुद्वारे में

    1. सुबह प्रभात फेरी निकलती है।
    2. गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ होता है।
    3. नगर कीर्तन निकाला जाता है।
    4. लंगर में सबको एक साथ बैठकर खाना खिलाया जाता है।
    5. गुरु नानक देव जी ने प्रेम, समानता और मानव सेवा का संदेश दिया था। इस दिन हमें भी किसी जरूरतमंद की मदद करनी चाहिए।

    सत्यनारायण कथा

    कार्तिक पूर्णिमा सत्यनारायण कथा का सबसे शुभ दिन माना जाता है। इस दिन घर में सत्यनारायण कथा करवाएं, पंचामृत और शीरे का प्रसाद चढ़ाएं।

    क्या दिन क्या ना करे? – 3 गलतियां

    1. इस दिन मांस, शराब और लहसुन-प्याज से दूर रहें।
    2. इस दिन किसी का अपमान ना करें, गुस्सा ना करें।
    3. दीपदान के बाद दीये को पैर से ना छुएं।

    ये भी पढ़ें- Tulsi Vivah 2026: तुलसी विवाह कब है? शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और भूल कर भी ना करें गलतियां

    और खबरें

    ताजा खबर