Diwali 2026: दिवाली कब है 2026? इस सवाल को लेकर हर जगह कंफ्यूजन चल रहा है। कोई 7 नवंबर बता रहा है तो कोई 8 नवंबर। अगर आप भी इसी कंफ्यूजन में हैं तो ये खबर आपके लिए है। द्रिक पंचांग के अनुसार कंफ्यूजन अब खत्म हो गया है और सही तारीख सामने आ गई है।
कब है दिवाली 7 या 8 नवंबर?
पंचांग के अनुसार इस साल दिवाली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई जाएगी।
7 नवंबर को छोटी दिवाली और नरक चतुर्दशी है। मुख्य दिवाली और लक्ष्मी पूजा 8 नवंबर को ही है। इसलिए 7 नवंबर वाला कंफ्यूजन दूर कर लें, असली दिवाली 8 तारीख को है।
लक्ष्मी पूजा का सही समय
दिल्ली के समय के अनुसार लक्ष्मी पूजा का सबसे शुभ मुहूर्त –
प्रदोष काल मुहूर्त (सबसे शुभ): शाम 5:54 से 7:50 बजे तक
इसी मुहूर्त में पूजा करने से घर में स्थिर लक्ष्मी आती है। नौकरी और बिजनेस वालों के लिए यही मुहूर्त सबसे अच्छा है।
अमावस्या तिथि:
शुरू – 8 नवंबर सुबह 11:27 बजे से
खत्म – 9 नवंबर दोपहर 12:31 बजे तक
पूजा विधि
चौकी कैसे सजाएं?
लाल कपड़ा बिछाएं, दाईं ओर गणेश जी और बाईं ओर लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें। बीच में 5 कौड़ी, कमल का फूल और चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है।
संकल्प लें
हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर बोले – मम गृहे लक्ष्मी स्थायी वास हेतु लक्ष्मी-गणेश पूजनम करिष्ये
लक्ष्मी जी का 16 श्रृंगार
मां लक्ष्मी को सिंदूर, लाल चूड़ी, मेहंदी, काजल और इत्र जरूर चढ़ाएं। मान्यता है कि श्रृंगार से मां जल्दी प्रसन्न होती हैं।
मंत्र जाप करें
ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः – इस मंत्र का 108 बार जाप करें।
भोग लगाएं
गणेश जी को मोतीचूर के लड्डू और लक्ष्मी जी को चावल की खीर का भोग लगाएं। भोग में खटाई भूलकर भी न रखें।
दिवाली पर भूलकर भी न करें ये 2 गलती
- लक्ष्मी पूजा के बाद शाम को घर में झाड़ू न लगाएं।
- काले या नीले रंग के कपड़े पहनकर पूजा न करें।
ये भी पढ़ें- Lakshmi Puja 2026: कल 30 अक्टूबर को है लक्ष्मी पूजा, इस शुभ मुहूर्त में करें ये 5 काम, दौड़ी चली आएंगी मां लक्ष्मी

