Kartik Month 2026: हिंदू धर्म में सबसे पवित्र माना जाने वाला कार्तिक महीना कल 27 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। ये महीना 24 नवंबर तक चलेगा। इस पूरे महीने भगवान विष्णु और तुलसी माता की पूजा का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि इस महीने में किये गए दान-पुण्य का फल कई गुना मिलता है।
ऐसे में इस पवित्र महीने में कुछ काम भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
कार्तिक महीने में भूलकर भी न करें ये 5 काम:
तुलसी के पत्ते तोड़ना:
कार्तिक में तुलसी तोड़ना अशुभ माना जाता है। रविवार और एकादशी को तो बिल्कुल भी तुलसी न तोड़ें। दिया दिखाने के बाद तुलसी को स्पर्श करना भी वर्जित है।
नॉनवेज और शराब से दूर रहें:
कार्तिक को धर्म का महीना कहा जाता है। इस पूरे महीने लहसुन-प्याज, मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। जो ऐसा करता है, उसे पाप लगता है।
दिन में सोना:
शास्त्रों में कहा गया है कि कार्तिक महीने में दिन में सोने से धन की हानि होती है। खासकर दोपहर में सोना अशुभ होता है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान-दान करना चाहिए।
किसी का अपमान न करें:
इस महीने किसी बड़े-बुजुर्ग, ब्राह्मण या स्त्री का अपमान भूलकर भी न करें। कार्तिक में किया गया अपमान भगवान विष्णु को नाराज कर देता है।
झूठ बोलना और झगड़ा करना:
कार्तिक महीने में झूठ, लड़ाई-झगड़ा और चुगली से बचना चाहिए। इस महीने में मन को शांत रखकर भगवान का भजन करना ही सबसे बड़ा पुण्य है।
क्या करें इस महीने?
रोज सुबह तुलसी में जल दें, शाम को तुलसी के पास घी का दीया जलाएं, “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें और हो सके तो जमीन पर सोयें।
तो कल से शुरू हो रहे इस पवित्र महीने में इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
ये भी पढ़ें- karwa chauth 2026: सरगी में क्या खाएं और क्या नहीं? सुबह 4 बजे वाली ये गलती खराब कर देती है पूरा व्रत

