Dhanteras 2026: दिवाली से पहले आने वाला सबसे बड़ा त्योहार धनतेरस इस बार 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन सोना-चांदी और बर्तन खरीदना सबसे शुभ माना जाता है। पंडितों के अनुसार इस बार खरीदारी का एक ऐसा शुभ मुहूर्त बन रहा है जिसमें खरीदी गई हर चीज दोगुना फल देगी।
धनतेरस 2026 की पक्की तारीख और मुहूर्त
- धनतेरस डेट: 6 नवंबर 2026, शुक्रवार
- त्रयोदशी तिथि शुरू: 6 नवंबर सुबह 10:30 बजे से
- त्रयोदशी तिथि खत्म: 7 नवंबर सुबह 10:47 बजे तक
- पूजा का शुभ मुहूर्त: शाम 6:02 से 7:57 बजे तक (1 घंटा 55 मिनट)
- प्रदोष काल: शाम 5:32 से 8:09 बजे तक
- सोना खरीदने का मुहूर्त: दोपहर 12:02 से 1:24, शाम 4:07 से 5:29 और रात 8:46 से 10:24 बजे तक
इस मुहूर्त में खरीदारी करने से होगी धन की वर्षा!
पंडित जी के अनुसार शाम 6:02 से 7:57 वाला मुहूर्त वृषभ काल में है। इस समय माँ लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती हैं। इस टाइम में जो भी खरीदारी करोगे, उसमें लक्ष्मी जी का वास होगा।
क्या खरीदें इस मुहूर्त में?
- सोने-चांदी के सिक्के: सबसे शुभ
- झाड़ू: लक्ष्मी का रूप
- साबुत धनिया और गोमती चक्र: 11 गोमती चक्र तिजोरी में रखें
- पीतल के बर्तन: स्टील भूलकर भी न लें
क्या न खरीदें?
कांच, लोहा, काले रंग की चीजें और नुकीली चीजें जैसे चाकू-कैंची इस दिन बिल्कुल न खरीदें।
नोट कर लें, इस बार धनतेरस पर की गई खरीदारी पूरे साल धन देगी!
ये भी पढ़ें- Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न खरीदें ये 5 चीजें, वरना कंगाल हो जाएगा घर, होती है धन हानि

