Chanda Chori: अयोध्या संसद भवन परिसर में पिछले दिनों हुए घटनाक्रम को लेकर अयोध्या के अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश है। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक वीरेन्द्र कुमार शर्मा (एडवोकेट) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या को प्रार्थना पत्र सौंपकर सांसद राहुल गांधी, पप्पू यादव उर्फ राजेश रंजन और अवधेश प्रसाद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सौंपे गए पत्र में आरोप लगाया गया है कि विपक्षी नेताओं ने पूर्व नियोजित साजिश के तहत साधु का वेश धारण कर दान-पात्र की धनराशि चोरी करने का ड्रामा रचा। शिकायतकर्ता अधिवक्ता का कहना है कि इस कृत्य से सनातन धर्म का घोर अपमान हुआ है, सनातनी समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज में आपसी सौहार्द पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। अधिवक्ता ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी विपक्षीगणों के विरुद्ध केस दर्ज कर उचित कानूनी कदम उठाने का अनुरोध किया है।
ये भी पढ़ें- Lucknow News: सीएम योगी की अध्यक्षता में अहम बैठक के बाद, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

