Tuesday, August 4, 2026

Lucknow News: सीएम योगी की अध्यक्षता में अहम बैठक के बाद, सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो

Share

Lucknow News: लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास 5, कालिदास मार्ग पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में अहम कैबिनेट बैठक संपन्न हुई। बैठक के बाद जब दोनों उपमुख्यमंत्री मुख्यमंत्री आवास से बाहर निकले, तब तेज बारिश हो रही थी।

इस दौरान दोनों डिप्टी सीएम एक ही छाते के नीचे मुस्कुराते हुए साथ नजर आए। बारिश के बीच एक छाते के नीचे दोनों उपमुख्यमंत्रियों की यह तस्वीर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा का विषय बन गई। तस्वीर ने साफ संदेश दिया कि सरकार के दोनों प्रमुख चेहरे पूरी एकजुटता के साथ हैं-“हम साथ-साथ हैं।”

ये भी पढ़ें- SP MLAs: सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया, देखें वीडियो

और खबरें

ताजा खबर