Bihar news: बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2025 से पहले कहा है कि नीतीश कुमार की सरकार राज्य में हर महीने 12 लाख नौकरियों देने पर काम कर रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार हर महीने 38 लाख लोगों को रोजगार देने के लिए प्रयासरत है। वैशाली महोत्सव के दौरान सम्राट कहा कि 2025 से 2020 के बीच 15 साल में पांच लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है।
वैशाली महोत्सव पर लोग गर्व महसूस करते
आगे सम्राट चौधरी ने कहा कि यह गौतम बुद्ध और महावीर जैन जैसे महान संतों की पसंदीदा जगहों मे शामिल रही है। वैशाल महोत्सव को लेकर कहा कि इस कार्यक्रम पर सभी लोग गर्व महसूस करते है।

वैशाली की पवित्र धरती मे महावीर जैन तीन बार आए साथ ही गौतम बुद्ध के चरण भी यहां की धरती पर पड़े। आगे उन्होंने कहा कि सांची का स्तूप पूरे देश में अपनी खास पहचान रखता है।
कब तक चलेगा वैशाली महोत्सव
इस महोत्सव की शुरूवात 10 अप्रैल को हुई थी। यह महोत्व 12 अप्रैल तक चलेगा। वीआईपी बॉक्स में खाली सीटें देखकर आम जनता धुसने लगी,पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्हें रोका तो गुस्साए लोगों ने लगभग 500 से ज्यादा कुर्सियां तोड़ दी थीं। इस कारणों से इस आयोजकों की आलोचना भी हुई।
ये भी पढ़ें- Gurugram News: शोरूम में घुसे चोरों ने कई हजारों की साड़ियां की पार

