Dussehra 2026: शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू हो रही है और 19 अक्टूबर को महानवमी के साथ समाप्त होगी। नवरात्रि के बाद सबसे बड़ा त्योहार विजयादशमी यानी दशहरा है। इस बार दशहरा की तारीख को लेकर लोगों में थोड़ा कंफ्यूजन है। आइए जानते हैं 2026 में विजयादशमी कब है और रावण दहन का सही समय क्या है।
विजयादशमी 2026 कब है?
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल विजयादशमी मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी। पंचांग के अनुसार दशमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे शुरू होगी और 21 अक्टूबर को दोपहर 2:11 बजे समाप्त होगी। चूंकि दशहरे की पूजा अपराह्न काल में होती है, इसलिए 20 अक्टूबर को ही दशहरा मान्य होगा।
पश्चिम बंगाल में विजया दशमी 21 अक्टूबर को मनाई जाएगी।
रावण दहन और पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
हिंदू पंचांग अनुसार शुभ मुहूर्त इस प्रकार है:
- विजय मुहूर्त: दोपहर 1:59 बजे से 2:45 बजे तक
- अपराह्न पूजा मुहूर्त: दोपहर 1:14 बजे से 3:30 बजे तक
- रावण दहन का समय: 20 अक्टूबर को सूर्यास्त के बाद, शाम 6:00 बजे के बाद
- श्रवण नक्षत्र: 19 अक्टूबर दोपहर 3:38 बजे से 20 अक्टूबर शाम 6:02 बजे तक रहेगा
शस्त्र पूजा विधि क्या है?
विजयादशमी के दिन शस्त्र पूजा का बहुत महत्व है। इसे आयुध पूजा भी कहते हैं।
- शमी पूजन: इस दिन शमी के पेड़ की पूजा करने से शत्रुओं पर विजय मिलती है।
- अपराजिता पूजा: विजय मुहूर्त में मां अपराजिता की पूजा करें। यह पूजा सफलता दिलाती है।
- शस्त्र पूजा: इस दिन अपने औजार, किताबें, वाहन, लैपटॉप आदि की पूजा करें। उन पर गंगाजल छिड़क कर तिलक लगाएं।
- नीलकंठ दर्शन: दशहरे के दिन नीलकंठ पक्षी का दर्शन बहुत शुभ माना जाता है।
- मान्यता है कि इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था। इसलिए यह दिन बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है।
ये भी पढ़ें- Navratri Akhand Jyoti Niyam 2026: अखंड ज्योत बुझ जाए तो क्या होगा? जलने से पहले ये 5 नियम जरूर जाने

