Monday, February 23, 2026

Vastu Tips For Kitchen: किचन में भूल कर भी ना रखें ये चीजें वरना बढ़ सकती हैं मुसीबत

Share

Vastu Tips For Kitchen: किचन के लिए वस्तुशास्त्र में कई नियम बताए गए हैं। जो घर पर सुख-समृद्धि लाती हैं और कुछ ऐसी चीजे भी बताई गई हैं जिसे भूल कर भी अपने घर पर नही रखना चाहिए। घर का एक जरूरी हिस्सा किचन होता है, जिसमें कहा जाता हैं कि किचन में देवी अन्नपूर्णा रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिसे भूलकर भी किचन में नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं। इन चीजो के बारे में…

क्या ना रखे

रसोईघर में कभी भी टूटे बर्तन, खराब हो चुके मशीन, दवाइयां, और आइना नहीं रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता हैं कि इन चीजो को किचन में रखने से घर में दरिद्रता आती है और बीमारी बढ़ती है। इसके अलावा रात भर किचन में झूठे बर्तन नहीं छोड़ने चाहिए, इससे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं।

बढ़ सकती हैं मुसीबत

कई लोगों की आदत होती है कि वह कल का बासी खाना किचन या में फ्रिज में रख देते हैं। लेकिन वस्तुशास्त्र में ऐसा करना सही नही माना गया है। ऐसा करने से कई तरह की बीमारियां और तनाव पैदा होती है।

किसका रखे ध्यान

किचन में चूल्हा दक्षिण-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए और खाना पकाते समय पूर्व की ओर मुख करें के ही पकाए। सिंक और टंकी उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए और पानी व आग को दूर-दूर रखें जैसे फ्रीज को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। अलमारी और भारी सामान दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखें। किचन की खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए और डस्टबिन व झाड़ू हमेशा किचन से बाहर रखें, साथ ही हमें रसोई में नकारात्मक वस्तुएं नही रखनी चाहिए।किचन में तुलसी या मनी प्लांट जैसे हरे पौधे लगाना शुभ माना जाता है। 

ये भी पढ़े-Kamakhya Temple: एक ऐसा मंदिर जो अपनें रहस्यों के लिए जाना जाता हैं

और खबरें

ताजा खबर