EID: सऊदी अरब में ईद का चांद शनिवार को दिख गया है। ऐसे में सऊदी अरब मे EID का त्योहार 30 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं भारत में ये त्योहार 31 मार्च को होगा।
बता दें कि चांद दिखने के बाद सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर ऐलान किया है कि ईद-उल-फितर कल (रविवार) को मनाई जाएगी।
भारत में कब मनाई जाएंगी ईद
बता दें कि सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले 1 मार्च को शुरू हुआ था। इसी कारण से भारत में ईद सऊदी अरब से एक दिन बाद 31 को मनाया जाएगा।
खास बात ये है कि हर बार सऊदी अरब में ईद का चांद भारत से दिख जाता है। वैसे ईद कब मनाई जाएगी ये हर तरह से चांद के दीदार पर निर्भर करता है।
ईद के दिन लोग एक दूसरे को मुबारकबाद देते हैं, साथ ही ईदगाह में नमाज अदा की जाती है। ईद में मीठी सिवाईयों की प्रचलन है।
बचारों में बढ़ी रौनक
रमजान के महिने की समाप्ति के बाद पहली तारीख को ईद मनाई जाती है। ईद-उल-फितर देशभर के बाजारों में रौनक बढ़ गई। ईद के लिए लोग जमकर शॉपिंग कर रहे हैं। इस दिन बड़े अपनों से छोटों को ईदी देते है।
दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई राज्यों में ईद-उल-फितर के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए है।
ये भी पढ़ें- http://Salman Khan: फिल्म ‘सिकंदर’ के रिलीज से पहले सलमान खान ने कहीं फैंस से बड़ी बात