Mumbai News: चेंबूर इलाके से एक बड़ा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली एक महिला ने एक या दो नहीं बल्कि तीन पति है उसने तीन शादियां की, लेकिन तीनों पतियों नें महिला को छोड़ कर चले गए। जिसके बाद महिला ने एक बॉयफ्रेंड बनाया जिससे वह गर्भवती हो गई। लेकिन महिला के बॉयफ्रेंड ने भी उसे छोड़ कर भाग कर निकला।
चेंबूर इलाके की रहने वाली 43 वर्षीय एक महिला की तीन शादियां हुई लेकिन सभी ने उसे छोड़ दिया। महिला एक अन्य पुरुष के साथ संबंध में थी। लेकिन बॉयफ्रेड़ को जब महिला के गर्भवती होने की जानकारी हुई तो उसने भी महिला को छोड़ दिया। बच्चें को जन्म देने के बाद, मां और बेटे दोनों को गंभीर बीमारी का पता चला।

गंभीर बिमारी से जूझ रहे थे मां बेटे
कुछ समय बाद पता चला कि मां और बेटा दोनों ही HIV पॉजिटिव हैं। वहीं आर्थिक तंगी से तंग आ कर महिला ने अपने 6 महिने के बच्चें को सोते वक्त तकिए से दबाकर हत्या कर दी। महिला खुद भी आत्महत्या करने वाली थी।
महिला ने कबूला सच
पुलिस ने मुताबिक, आरोपी ने बताया कि मैं अपने हालात से काफी परेशान थी। बेरोजगार थी। मेरे तीनों पतियों ने छोड़ दिया उसके बाद बॉयफ्रेंड आया। बाद में मुझे पता चला कि मैं HIV पॉजिटिव हूं और मेरा बेटा भी इसी बिमारी से ग्रहस्त है। इसलिए मैं परेशान हो कर मैंने बेटे को मार डाला। फिलहाल केस की जांच में पुलिस जुटी हुई हैं।
ये भी पढ़ें- Patna Kand: पटना में दो मासूम बच्चों को जिंदा जलाया,मचा हड़कंप पुलिस जांच में जुटी