Friday, September 25, 2026

Bhadrapada Purnima 2026: कल या परसों? 26 या 27 सितंबर, सही तारीख और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

Share

Bhadrapada Purnima 2026: सबके मन में एक ही सवाल है कि इस बार भाद्रपद पूर्णिमा कल है या परसों? तो आपको बता दें, भाद्रपद पूर्णिमा कल यानी 26 सितंबर 2026, शनिवार को है।

27 सितंबर से पितृ पक्ष की प्रतिपदा शुरू हो जाएगी। इसलिए स्नान-दान का सारा काम कल ही होगा।

स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त में स्नान: सुबह 4:30 से 5:30 बजे तक अगर नदी नहीं जा सकते तो घर में ही पानी में थोड़ा गंगाजल मिलाकर स्नान करें।

दान का शुभ मुहूर्त: सुबह 7:00 से 11:00 बजे तक इस समय में किया गया दान पितरों तक सीधा पहुंचता है।

इस दिन क्या दान करें?

शास्त्रों के अनुसार भाद्रपद पूर्णिमा पर इन 3 चीजों का दान सबसे फलदायी है:

अन्न का दान: चावल और सफेद तिल

वस्त्र का दान: सफेद धोती या साड़ी

जल का दान: किसी प्याऊ में पानी भरवाना या मटका दान करना

रात में किया जाने वाला 1 आसान उपाय

कल रात 8 बजे के बाद, घर की दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का एक दीया जलाएं। उसमें 2 लौंग डालें और मन में बोले:

मंत्र – ॐ पितृभ्यो नमः

ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और पितृ दोष शांत होता है।

ये भी पढ़ें- Ganesh Visarjan 2026: विसर्जन से पहले बप्पा के कान में जरूर बोलें ये 1 बात, सारी मनोकामना होगी पूरी

और खबरें

ताजा खबर