Friday, June 12, 2026

UP News: लखनऊ में ऑटो और ई-रिक्शा चालकों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई वाहन सीज

Share

UP News: राजधानी में महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लखनऊ पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। देर रात हजरतगंज क्षेत्र में बड़े स्तर पर चेकिंग अभियान संचालित किया गया, जिसकी कमान डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने स्वयं संभाली।

हजरतगंज चौराहे पर पुलिस ने ऑटो और ई-रिक्शा चालकों के दस्तावेजों की जांच के साथ उनका सत्यापन भी किया। हाल के दिनों में महिलाओं से जुड़ी घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर निगरानी बढ़ा दी है।

अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई और कई ई-रिक्शा को सीज कर दिया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और चालकों से पूछताछ कर उनके रिकॉर्ड की भी जांच की।

डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने कहा कि महिला सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। यातायात नियमों का पालन सभी के लिए अनिवार्य है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

लखनऊ पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जारी रहेगा, ताकि महिला सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें- Ayodhya News: अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, जलभराव से मिलेगी राहत

और खबरें

ताजा खबर