चौकी प्रभारी और कांस्टेबल निलंबित, घायल सिपाही का उपचार जारी
Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल में अवैध खनन रोकने के दौरान सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ाए जाने की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई ने भकरौली चौकी प्रभारी सदाकत अली और कांस्टेबल कादिर चौधरी को निलंबित कर दिया है।
बताया गया है कि दोनों पुलिसकर्मी बिना उच्चाधिकारियों की अनुमति के अवैध खनन रोकने पहुंचे थे। इसी दौरान खनन माफियाओं से विवाद हुआ और एक ट्रैक्टर सिपाही पर चढ़ा दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल कांस्टेबल कादिर चौधरी का अस्पताल में उपचार जारी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं। वहीं अवैध खनन में शामिल आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
ये भी पढ़ें- Raghav Chadha: आज इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहा था तभी दिख गए राघव चड्ढा जी
