Tuesday, February 24, 2026

Tourism and Culture: जयवीर सिंह की अध्यक्षता में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Share


Tourism and Culture: लखनऊ, 23 फरवरी 2026: पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के मंत्री जयवीर सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को पर्यटन भवन में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में पर्यटन और संस्कृति से जुड़ी अलग-अलग योजनाओं और परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई और अधिकारियों से अपडेट लिया गया। मंत्री ने बजट खर्च की स्थिति पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही निर्देश दिया कि बची हुई धनराशि का उपयोग समय पर और सही ढंग से किया जाए।

उन्होंने लंबित फाइलों, शासन और निदेशालय के बीच अटके मामलों और उपयोगिता प्रमाण पत्र (यूसी) को जल्द से जल्द निपटाने को कहा। उनका साफ कहना था कि काम में बेवजह देरी नहीं होनी चाहिए।

बैठक में जिन परियोजनाओं को मंजूरी मिल चुकी है लेकिन काम धीमी गति से हो रहा है, उन्हें जल्दी शुरू कराने के निर्देश दिए गए। तीर्थ विकास परिषदों के काम, संग्रहालयों का निर्माण, वे-साइड सुविधाएं की स्थिति पर भी चर्चा हुई। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद कार्यालयों में स्टाफ, फर्नीचर और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

पर्यटन नीति के तहत पंजीकृत लाभार्थियों, पर्यटक आवास गृहों के संचालन और ईको टूरिज्म परियोजनाओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कहा कि सभी योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू किया जाए, ताकि प्रदेश में पर्यटन सुविधाएं बेहतर हों और लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी बनें।

ये भी पढ़ें- HC: चीन से आ रहे लहसुन पर हाईकोर्ट सख्त

और खबरें

ताजा खबर