Monday, February 23, 2026

Budget 2026: इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं

Share

Budget 2026: नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश करते हुए स्पष्ट किया कि इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा टैक्स स्लैब और दरें पहले की तरह ही लागू रहेंगी।


वित्त मंत्री के इस ऐलान के साथ यह साफ हो गया कि नौकरीपेशा वर्ग और मध्यम वर्गीय करदाताओं को इस बजट में आयकर स्लैब के मोर्चे पर कोई अतिरिक्त राहत नहीं मिलेगी। सरकार ने टैक्स स्ट्रक्चर में स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया है।


हालांकि बजट भाषण में यह भी संकेत दिया गया कि टैक्स प्रणाली को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासनिक सुधारों पर काम जारी रहेगा, लेकिन आयकर दरों और स्लैब में किसी प्रकार का संशोधन नहीं किया गया है।


विशेषज्ञों के मुताबिक, टैक्स स्लैब में बदलाव न होने से करदाताओं को अपनी मौजूदा टैक्स प्लानिंग को ही जारी रखना होगा।

ये भी पढ़ें- Budget 2026: बजट के बाद शेयर बाजार में भारी गिरावट, सेंसेक्स 1600 अंक टूटा

और खबरें

ताजा खबर