Wednesday, February 11, 2026

WWE: रियाद में WWE रॉयल रंबल, महिला रेसलर्स ने स्थानीय नियमों के अनुरूप पोशाक में किया मुकाबला

Share

WWE: सऊदी अरब की राजधानी रियाद में आयोजित WWE के रॉयल रंबल इवेंट में महिला रेसलर्स पारंपरिक WWE आउटफिट के बजाय पूरी तरह ढकी हुई पोशाक में नजर आईं। यह बदलाव सऊदी अरब के स्थानीय सांस्कृतिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों से जुड़े दिशानिर्देशों के अनुरूप किया गया।


WWE के पिछले सऊदी आयोजनों की तरह इस बार भी महिला कंटेस्टेंट्स ने फुल-बॉडी गियर पहनकर मुकाबला किया। WWE प्रबंधन पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि सऊदी अरब में होने वाले आयोजनों में स्थानीय कानूनों और परंपराओं का सम्मान किया जाता है।


इस इवेंट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज रही, जहां कुछ दर्शकों ने इसे सांस्कृतिक अनुकूलन बताया तो कुछ ने इसे खेल मनोरंजन पर पाबंदियों से जोड़कर देखा।

ये भी पढ़ें- Magh Mela 2026: पावन स्नान पर्व माघी पूर्णिमा की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई

और खबरें

ताजा खबर