Saturday, March 14, 2026

Mathura big news:ब्रजभूमि को शाकाहारी क्षेत्र बनाने की मांग, सीएम योगी को पत्र

Share

Mathura big news: अयोध्या में मांस बिक्री और नॉनवेज खाने की डिलीवरी पर सख्ती के बाद अब ब्रजभूमि को भी पूरी तरह शाकाहारी क्षेत्र घोषित करने की मांग उठने लगी है। इसको लेकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि–शाही ईदगाह मामले से जुड़े पक्षकार दिनेश फलाहारी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

पत्र में उन्होंने कहा है कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली है, इसलिए यहां मांस की बिक्री और नॉनवेज खाने की होम डिलीवरी ब्रज की धार्मिक परंपरा के खिलाफ है। उनका कहना है कि आजकल ऑनलाइन ऐप्स के जरिए होटल और घरों में नॉनवेज मंगाया जा रहा है, जिससे क्षेत्र की पवित्रता प्रभावित हो रही है।

दिनेश फलाहारी महाराज ने मांग की है कि सिर्फ होम डिलीवरी ही नहीं, बल्कि पूरे ब्रज क्षेत्र में मांस की बिक्री पर भी रोक लगाई जाए। उन्होंने अयोध्या का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे वहां धार्मिक मर्यादा को ध्यान में रखकर फैसले लिए गए, वैसे ही मथुरा-वृंदावन के लिए भी कदम उठाए जाने चाहिए।

इस मांग को ब्रज के कई संतों और धर्माचार्यों का समर्थन भी मिल रहा है। संतों का कहना है कि ब्रज की पहचान भक्ति और शाकाहार से है, ऐसे में नॉनवेज की बिक्री या डिलीवरी श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।

अब देखना यह है कि सरकार इस मांग पर क्या फैसला लेती है, लेकिन पत्र के बाद ब्रज क्षेत्र में इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

ये भी पढ़ें- UP Scholarship: अब मैनेजमेंट कोटा से दाखिला लेने वाले SC-ST और सामान्य वर्ग के छात्रों को भी वजीफा

और खबरें

ताजा खबर