Monday, January 26, 2026

Prayagraj news: गंगा पर सिक्स लेन ब्रिज से प्रयागराज को नई रफ्तार, निर्माण कार्यों में तेजी और गुणवत्ता पर सख्त निर्देश

Share

Prayagraj news: इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को गति, आधुनिक सड़क एवं पुल परियोजनाओं से सुदृढ़ होगा प्रयागराज, प्रगति की गहन समीक्षा

सिक्स लेन ब्रिज कार्यों की प्रगति की समीक्षा

उपमुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज के कार्यों की प्रगति का किया निरीक्षण

उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाए जाने के दिए निर्देश

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के दिए निर्देश

लखनऊ/ प्रयागराज:30 दिसम्बर 2025

उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को प्रयागराज के मलाक हरहर से बेली चौराहे तक गंगा नदी पर बन रहे सिक्स लेन ब्रिज का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों से ब्रिज के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली। उपमुख्यमंत्री ने ब्रिज निर्माण के काम में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था एस0पी0एस0 कंस्ट्रक्शन इंडिया प्रा0लि0 के अधिकारियों के द्वारा बताया गया कि ब्रिज के निर्माण के कार्य को मई 2026 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने कार्यदायी संस्था को पूरी गुणवत्ता के साथ कार्य को पूर्ण कराये जाने एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की निरंतर निगरानी करते रहने के निर्देश दिए है।

चौड़ीकरण का भी काम

उपमुख्यमंत्री श्री मौर्य ने जी ने बताया कि प्रयागराज में इनर रिंग रोड भी बन रहा है। इसके बनने से प्रयागराज में और तेजी से विकास होगा तथा आवागामन और सुचारूढंग हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गंगा जी एवं यमुना जी पर कई ब्रिज भी बन रहे है, इसके साथ ही कई आरओबी और फ्लाई ओवर भी बने हैं। कहा कि सड़कों के चौड़ीकरण का भी काम हुआ है। इस अवसर पर मा0 सांसद फूलपुर श्री प्रवीण पटेल, मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, श्री संजय गुप्ता, श्रीमती निर्मला पासवान व अन्य मा0 जनप्रतिनिधिगणों के अलावा सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- Startup Ecosystem: प्रदेश में महिलाओं द्वारा 9,000 से अधिक स्टार्टअप का किया जा रहा है संचालन

और खबरें

ताजा खबर