Monday, January 26, 2026

UP Crime News: कर्ज में डूबे एक जिम मालिक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर की साध्वी की हत्या

Share

UP Crime News: वृंदावन में साध्वी चंद्रमुखी देवी की गुमशुदगी अब हत्या में बदल गई है। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि जिम मालिक और उसके दोस्तों ने कर्ज चुकाने के लिए साध्वी की हत्या कर दी और शव को यमुना पार जला दिया। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज भी बनाए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

साध्वी हत्याकांड के आरोपी को किया गिरफ्तार

बुजुर्ग साध्वी चंद्रमुखी देवी उर्फ ​​चित्रा दासी का लापता होना अब एक भयावह अपराध की कहानी बनकर उभरा है। उनकी हत्या के बाद, शव को यमुना पार ले जाकर सबूत मिटाने के लिए जला दिया गया था। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आठ में से छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

21 दिसंबर, 2024 को गोशाला नगर 2 निवासी साध्वी चंद्रमुखी देवी उर्फ ​​चित्रा दासी अचानक लापता हो गई। कई दिनों तक उनका घर बंद रहने पर पड़ोसियों ने पुलिस और उनके भतीजे को फोन किया। उस समय तत्कालीन चौकी प्रभारी ने मामले में ढिलाई बरती और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करके संतुष्ट हो गए। जून-जुलाई में मकान से जुड़े फर्जी दस्तावेज सामने आने लगे। मामला एसएसपी श्लोक कुमार तक पहुंचा तो उन्होंने सीओ सिटी आशना चौधरी को जांच सौंपी। हत्या की आशंका और फर्जी वसीयतनामा की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 15 नवंबर को मामला दर्ज कर लिया।

छह लोगों पुलिस ने किया गिरफ्तार

रात 11 बजे वृंदावन के गौरानगर गिरधारी मंदिर निवासी जिम मालिक अभिषेक शर्मा, शेरगढ़ के लक्ष्मण नगर निवासी विजय सिंह, गौरानगर राधा गिरधारी मंदिर निवासी वकील मोहम्मद, रिफाइनरी के नरसीपुरम निवासी और वर्तमान में कृष्णा धाम कॉलोनी निवासी ओमकार सिंह और शाहजहांपुर के सिधौली थाना क्षेत्र के रेहरिया गांव निवासी विकास मिश्रा को पानीघाट चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों ने बताया कि साध्वी की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई थी। इसके बाद शव को यमुना नदी के पार ले जाकर पहले से तैयार लकड़ियों के ढेर पर जला दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे। हत्या के बाद, आरोपी तुरंत साध्वी के घर में घुस गए और उनका आधार कार्ड, पुराने दस्तावेज़ और घर की रजिस्ट्री चुरा ली। इसके बाद उन्होंने एक फर्ज़ी मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर लिया। सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

ये भी पढ़े- UP News: पुलिस ने साइबर जालसाजों को पकड़ने के लिए अपनाया ये तरीके, खाते में 2.50 लाख रुपये फ्रीज

और खबरें

ताजा खबर