Sardar Vallabhbhai Patel: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा के रन फॉर यूनिटी अभियान के तहत कुशीनगर जिले के खड्डा विधानसभा क्षेत्र में भव्य पदयात्रा का आयोजन किया गया। यह पदयात्रा बिहारी छपरा ग्राम सभा से शुरू होकर लगभग 8 किलोमीटर तक बगही कुट्टी तक चली।

पदयात्रा कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। पदयात्रा के दौरान, कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के कभी न हार मानने वाला हौसला, दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता पर चर्चा की और उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह ने कहा, “सरदार पटेल के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में लगे हुए हैं।”

इस अवसर पर खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय, जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, ब्लॉक प्रमुख शशांक दुबे, शेषनाथ यादव, चेयरमैन अशोक निषाद, दुर्गेश्वर वर्मा, पूर्व विधायक मदन गोविंद राय सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
ये भी पढ़े- National Press Day: प्रेस की स्वतंत्रता के उपल्क्ष्य में मनाया जाता है,राष्ट्रीय प्रेस दिवसः

