Sunday, May 24, 2026

UP News: देवरिया के डीएम साहब की रफ्तार देखिए……एकदम भाग मिल्खा भाग हो रहे हैं…”

Share

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया दौरे के दौरान जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीएम को रिसीव करने के लिए तेज रफ्तार में दौड़ते नजर आ रहे हैं। उनके साथ मौजूद दरोगा और अर्दली भी पीछे छूटते दिखाई दिए।

आईएएस मधुसूदन हुल्गी मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले हैं और इससे पहले मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के पद पर तैनात रह चुके हैं। देवरिया दौरे के दौरान उनकी फुर्ती और तेजी चर्चा का विषय बनी हुई है।

ये भी पढ़ें- Lucknow: यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल तय, 100 से ज्यादा SDM के तबादले की तैयारी

और खबरें

ताजा खबर