Sunday, April 26, 2026

Trump Update: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में दूसरा बड़ा हमला

Share

Trump Update: अमेरिका में राष्ट्रपति ट्रंप के कार्यक्रम में दूसरा बड़ा हमला वहां के समय के अनुसार करीब एक घंटे पहले हुआ। व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट के डिनर से रिपोर्टर रीना भारद्वाज के अनुसार “थोड़ी देर पहले वॉशिंगटन के हिल्टन होटल के बॉलरूम में अफरा-तफरी मच गई। राष्ट्रपति ट्रम्प हमारे साथ डिनर कर रहे थे, तभी अचानक हमने एक आवाज़ सुनी, जैसे बर्तनों के खड़खड़ाने की आवाज़ हो। लेकिन कुछ ही सेकंड में मैंने देखा कि वेटर अपनी ट्रे लेकर अंदर भाग रहे थे और तब मुझे लगा कि कुछ सही नहीं है और सुरक्षा में कोई चूक हुई है…। सब टेबल के नीचे छिप गए। जब मुझे लगा कि अब उठना सुरक्षित है, तो मैंने देखा कि स्टेज पर राष्ट्रपति ट्रम्प और फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रम्प को सुरक्षित जगह ले जाया जा चुका था। कुछ देर बाद कैबिनेट सदस्य स्कॉट बेसेंट, काश पटेल, पीट हेगसेथ को बाहर निकाला गया, सभी कैबिनेट सदस्यों को निकाला गया। 30-35 मिनट बाद होटल को सील कर दिया गया।

ये भी पढ़ें- Ghazipur: करंडा के कटारिया गांव में युवती की मौत का मामला

और खबरें

ताजा खबर