Friday, September 11, 2026

Sonbhadra:घोरावल में 170‑वर्षीय पुराने थाना भवन पर अवैध कब्जा, आक्रोश

Share


Sonbhadra: घोरावल नगर पंचायत के प्रतिनिधिमंडल ने पुराने थाना भवन पर हो रहे अवैध कब्जे के विरोध में जिलाधिकारी बी एन सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने 170 वर्ष पुराने इस भवन पर बाहरी अराजक तत्वों द्वारा पिछले तीन दिनों से किए जा रहे जबरन कब्जे को तत्काल रोकने तथा दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


जिलाधिकारी ने अपर जिला अधिकारी न्यायिक रमेश कुमार यादव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की। समिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी घोरावल और अधिशासी अधिकारी को भी सदस्य नियुक्त किया गया है। डीएम ने आश्वासन दिया कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार, राकेश कुमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष दयाशंकर गुप्ता, नगर पंचायत सभासदगण और स्थानीय मीडिया प्रतिनिधि शामिल थे। स्थानीय नागरिकों ने इस मुद्दे को लेकर उपजिलाधिकारी घोरावल व कोतवाली प्रभारी को भी सूचित किया था, परन्तु कब्जा जारी किया जा रहा है। क्षेत्रीय विधायक डॉ अनिल कुमार मौर्य और पूर्व सांसद राम सकल ने भी इस अवैध कब्जे को रोकने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।


जांच कमेटी को जल्द से जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने और आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Sonbhadra:सुशील पाण्डेय पुनः बने राष्ट्रीय अध्यक्ष, शिक्षक संघ में खुशी की लहर

और खबरें

ताजा खबर